जम्मू-कश्मीर में शहीद हुआ बंगाल का लाल, घर में मचा कोहराम, माता-पिता से कही थी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के अखनूर में कलीठ फील्ड फायरिंग रेंज में फायरिंग अभ्यास के दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया है। जबकि एक घायल भी हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है। धमाका इतना जोरदार था कि इलाके के लोग सहम उठे। साथ ही बैरल के टुकड़े फायरिंग रेंज से दो किलोमीटर दूर जा गिरे।
शहीद जवान की पहचान सायन घोष के रूप में हुई है। वह मूल रूप से 24-नॉर्थ परगना कांचरापाड़ा पश्चिम बंगाल के निवासी थे। उनके पिता का नाम शंकर घोष है। बेटे के शहीद होने की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे की शहादत की खबर मिलते ही माता-पिता बेसुध हो गए।
शहीद के परिजनों को सांत्वना देने के लिए भारी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे हैं। बता दें कि सायन घोष दो साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। माता-पिता से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि वह 20 मार्च को घर आएंगे।
यह भी पढ़ेंः फारूक अब्दुल्ला को गुलाम नबी आजाद ने दिया ये सुझाव, बोले- ऐसे तो भाजपा को फ्री हैंड दे रहे हैं