{"_id":"669db23d13f0ddc77b0152a6","slug":"demand-to-gave-dead-body-samba-news-c-269-1-jou1001-101038-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हर्ष नागोत्रा के पार्थिव शरीर को भारत लाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हर्ष नागोत्रा के पार्थिव शरीर को भारत लाने की मांग की
Mon, 22 Jul 2024 06:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 22 Jul 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना के रखमुट्ठी स्टेशन में सेना अधिकारियों से मिले हर्ष के पिता
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। ज्यौड़ियां के हर्ष नागोत्रा के पार्थिव शरीर को परिजनों ने भारत लाने की मांग की है। सोमवार को ज्यौडियां में सुबह 11 बजे ब्राह्मण सभा खौड़ प्रदर्शन करेगी। इस दौरान पाकिस्तान से हर्ष नागोत्रा का शव वापस भारत लाने की मांग की जाएगी।
हर्ष नागोत्रा के माता-पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। माता पिता ने बताया कि हम पिछले एक हफ्ते से बेटे का शव का इंतजार कर रहे हैं। पिता सुभाष चंद्र ने बताया कि आज हम रखमुट्ठी (ज्यौडियां) स्टेशन पर सेना के अधिकारियों से मिलने गए थे। यहां सेना की पाकिस्तान के सैनिकों से शव को वापस भारत भेजने की हाॅट लाइन पर बात हुई उसका अब तक कोई जवाब ही नहीं आया। सुभाष चंद्र ने बताया कि सेना के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की सेना से हमारी हॉट लाइन पर बात हुई थी, जिसमें उन्होंने कहा था की मंगलवार को शव सुचेतगढ़ बॉर्डर से पंहुचा दिया जाएगा, लेकिन पाकिस्तान का सिविल प्रशासन खलल डाल रहा है।
सुभाष चंद्र ने सेना के अधिकारियों से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान में हमारे बेटे के शव को दफनाया गया है। हम अपने बेटे का हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करना चाहते हैं।