{"_id":"65231388762b5324550a65c7","slug":"demand-to-cancel-permission-jammu-news-c-10-jmu1037-218742-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रिहायशी कॉलोनी में मेला लगाने की अनुमति रद्द करने की मांग, प्रदर्शन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रिहायशी कॉलोनी में मेला लगाने की अनुमति रद्द करने की मांग, प्रदर्शन की चेतावनी
Mon, 09 Oct 2023 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 09 Oct 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। त्रिकुटा नगर की आदर्श कॉलोनी के लोगों ने रिहायशी कॉलोनी के एक प्लॉट में मेला लगाने की अनुमति को तत्काल रद्द करने की मांग की है। ऐसा न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी।
त्रिकुटा नगर के वार्ड-52 के आदर्श कॉलोनी के निवासी पवन गुप्ता और आनंद ने बताया कि शिवसेना प्रमुख मनीश साहनी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने 3 अक्तूबर को डीसी जम्मू सचिन कुमार से भेंट की। इस दौरान उन्होंने मेला नहीं लगाने को लेकर मौखिक और हस्ताक्षर युक्त लिखित आवेदन दिया। मगर प्रशासन ने तमाम आपत्तियों को दरकिनार कर 6 अक्तूबर को मेला लगाने की अनुमति जारी कर दी।
मौके पर उपस्थित शिवसेना प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने कहा कि प्रशासन ने स्थानीय लोगों के निवेदन को नजरंदाज कर यह साबित कर दिया है कि अफसरशाही मनमानियों पर उतारू है। उन्होंने कहा कि रिहायशी कॉलोनी में मेला लगाने की अनुमति को कतई जायज नहीं ठहराया जा सकता। वे शांतिपूर्ण तरीके से डीसी जम्मू से दोबारा भेंट कर अनुमति रद्द करने का प्रयास करेंगे। कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिलने पर मजबूरन धरना प्रदर्शन करने पर विवश होंगे और इस दौरान अगर किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था खराब हुई तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।