फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   demand,samba news

चिनाब पर पुल के लिए एसडीएम से मिले सरवाल पंचायत के लोग

विज्ञापन
demand,samba news
ज्यौड़ियां। भारतीय सेना की इंजीनियर शाखा की तरफ से हर साल सर्दी में गांव इंद्री और परगवाल के बीच चिनाब दरिया पर ट्यूब वाला अस्थायी पुल बनाया जाता है, लेकिन चिनाब में जलस्तर बढ़ने के बाद पुल को हटा लिया जाता है। ऐसा कई सालों से होता आ रहा है, इससे लोगों को स्थायी सुविधा नहीं मिल पाती। इस बार सेना ने अब तक पुल नहीं बनाया है। बुधवार को इस समस्या को लेकर परगवाल की पंचायत सरवाल के नायब सरपंच रौकी गुप्ता की अध्यक्षता में लोगों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम खौड़ अनिल कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने चिनाब पर स्थायी पुल बनाने की मांग की। एसडीएम ने सेना से बात कर पुल बनाने का आश्वासन दिया। पूर्व चेयरमैन मदन सिंह चिब, पंच शंकारो देवी, शाम शर्मा, लब्बू सिंह, कर्ण सिंह आदि ने बताया कि ज्यौड़ियां के अधिकतर गांवों के लोगों का परगवाल में आना-जाना रहता है, क्योंकि परगवाल में तहसीलदार और बीडीओ कार्यालय हैं। पुल नहीं होने से उनको वाया एक नंबर सुआ से होकर लगभग 50 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता है, जबकि जहां से मात्र डेढ़ किलोमीटर से भी कम सफर है।
विज्ञापन

उक्त लोगों ने बताया की इससे पहले नवंबर के शुरू में ही सेना पुल बना देती थी, लेकिन इस बार अभी तक पुल नहीं बनाया गया। ट्यूब वाला पुल बनाने से दरिया के दोनों तरफ के लोगों को आने-जाने में काफी मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed