फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   demand

सुंब ब्लॉक को तहसील का दर्जा देने की उठी मांग

विज्ञापन
demand
सांबा। जिले के पहाड़ी ब्लॉक सुंब को तहसील का दर्जा देने की मांग मुखर होने लगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुंब क्षेत्र की हमेशा ही अनदेखी होती रही है। बलेतर पंचायत के सरपंच सूरज प्रकाश वर्मा, पंच मोहमद शरीफ, पैंथर्स कार्यकर्ता नरेश सिंह निशु, स्थानीय निवासी जिंसी सिंह के अनुसार पहाड़ी ब्लॉक सुंब की हर बार अनदेखी होती रही है। कई बार सुंब में सरकारी डिग्री कालेज की मांग उठाई गई, वहीं सुंब ब्लॉक को तहसील का दर्जा दिलाए जाने के लिए भी उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया, लेकिन पहाड़ी कस्बे की किसी ने कोई सुनवाई नहीं की है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक के दूर दराज के गांवों के ग्रामीणों को बीस किलोमीटर दूर सांबा में अपने काम कराने के लिए जाना पड़ता है। क ई बार अधिकारी और कर्मचारी कार्यालयों में मिलते ही नहीं है। ऐसे में जहां ग्रामीणों का सारा दिन बरबाद हो जाता है। वहीं उनका अधिक धन भी खर्च होता है। उन्होंने बताया कि वह जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भेंट कर उन्हें भी अपनी समस्या से अवगत कराएंगे कि पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को भी सरकारी सुविधाओं का लाभ दिया जाए व सुंब को तहसील का दर्जा दिलाए जाने के लिए केंद्र सरकार को सिफारिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed