फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   demand of rotation of laddakh division, shut down in kargil against the decision

सरकार के फैसले के खिलाफ कारगिल में बंद, रोटेशन आधार पर आयुक्त व आईजी कार्यालय स्थापित करने की मांग

Tue, 12 Feb 2019 12:33 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 12 Feb 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
demand of rotation of laddakh division, shut down in kargil against the decision
- फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर में नवसृजित लद्दाख संभाग का स्थायी मुख्यालय लेह में स्थापित करने के सरकार के फैसले के विरोध में सोमवार को कारगिल शहर तथा इसके आस पास के इलाकों में बंद रहा।
विज्ञापन


करगिल में स्थानीय नेताओं द्वारा आहूत बंद के कारण दुकानें तथा कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे। सड़कों पर वाहन नदारद रहे। कारगिल के लोग मांग कर रहे हैं कि संभागीय आयुक्त और आईजी कार्यालय रोटेशन के आधार पर काम करें यानी गर्मियों में कारगिल जबकि सर्दियों में लेह में काम करें।
विज्ञापन


कारगिल में पंचायतों, नगर समितियों और लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (कारगिल) के निर्वाचित सदस्यों ने धमकी दी है कि अगर सरकार अपने आदेश में संशोधन नहीं करती है तो वे सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों की संख्या में कारगिल के लोगों ने रविवार को नवसृजित लद्दाख संभाग के लिए संभागीय आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक कार्यालयों को लेह शहर में स्थापित करने के प्रशासन के फैसले के खिलाफ  मार्च निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed