फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   demand

स्वीकृत वित्तीय सहायता जारी की जाए

विज्ञापन
demand
जम्मू। जाट महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर से मुलाकात कर सीमा पर रहने वाले समुदाय के लोगों की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन

इस दौरान चौधरी मनमोहन सिंह ने 1947, 1965 और 1971 के छंब क्षेत्र के विस्थापित परिवारों को सरकार द्वारा स्वीकृत 5.5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता का मुद्दा भी उठाया। बताया कि संबंधित डीसी के पास फाइलें लंबित पड़ी हैं। उन पर कोई गौर नहीं कर रहा है। विस्थापित परिवारों के राशन कार्ड आदि दस्तावेज भी खो चुके हैं। कई परिवारों को अभी तक वित्तीय सहायता नहीं मिली है। मंडलायुक्त ने जाट समुदाय की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर प्रेम पाल, दर्शन सिंह, चौधरी दर्शन सिंह, गुरदयाल सिंह आदि मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में सांबा, हीरानगर, विजयपुर, बिश्नाह, विजयपुर, आरएस पुरा, सुचेतगढ़, अखनूर और जम्मू आदि इलाकों के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed