फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demand from administration for eight years to build road, army started construction

जम्मू कश्मीर: आठ साल से सड़क बनाने के लिए प्रशासन से लगा रहे थे गुहार, सेना ने अब शुरू किया निर्माण

Thu, 15 Dec 2022 01:58 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 15 Dec 2022 01:58 AM IST
सार

एलओसी के नजदीक होने के कारण गोवालता गांव के अलावा सामरिक दृष्टि से भी यह सड़क काफी महत्वपूर्ण थी। बाढ़ में सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद लोगों ने प्रशासन से इसके निर्माण का अनुरोध किया था।

विज्ञापन
Demand from administration for eight years to build road, army started construction
uri road - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी इलाके में सेना ने आठ साल बाद नियंत्रण रेखा के पास स्थित गोवालता गांव के लिए सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है। वर्ष 2014 में इस इलाके में आई बाढ़ में यह सड़क नष्ट हो गई थी। इस पहल के बाद लोगों को विश्वास है कि इसका निर्माण शीघ्र पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन


लोगों ने बताया कि एलओसी के नजदीक होने के कारण गोवालता गांव के अलावा सामरिक दृष्टि से भी यह सड़क काफी महत्वपूर्ण थी। बाढ़ में सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद लोगों ने प्रशासन से इसके निर्माण का अनुरोध किया।
विज्ञापन


हालांकि संबंधित अधिकारी अनुरोध के बावजूद इस सड़क को खोलने में विफल रहे। लोगों ने बताया कि वे पीएमजीएसवाई विभाग और अन्य लोगों से सड़क खोलने का अनुरोध कर रहे थे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क बंद होने के कारण क्षेत्र की एक बड़ी आबादी तहसील मुख्यालय से कटी रही। अब जबकि मंगलवार को काम शुरू हो गया है, हमें उम्मीद है कि सेना की 12वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड उड़ी जल्द से जल्द सड़क को पूरा करेगी। 

तीन हजार की आबादी को मिलेगा फायदा

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क के बंद होने से तीन हजार लोगों का आवागमन पिछले आठ साल से प्रभावित हो रहा था। लोगों को वैकल्पिक रास्तों के रूप में कच्चे मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ रहा था।

सबसे ज्यादा परेशानी सर्दियों और बारिश के मौसम में होती थी। स्कूली बच्चों के अलावा बुजुर्गों व महिलाओं को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed