फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demand for compensation for Basmati farmers suffering from storm in Jammu and Kashmir, demand raised

जम्मू-कश्मीर में आए तूफान से पीड़ित बासमती किसानों को मिले उचित मुआवजा, उठाई मांग

Sun, 24 Nov 2019 10:09 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 24 Nov 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Demand for compensation for Basmati farmers suffering from storm in Jammu and Kashmir, demand raised
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू-कश्मीर में सितंबर और अक्तूबर में आए तेज तूफान से बासमती की फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार प्रभावित किसानों को केंद्र सरकार उचित मुआवजा मुहैया करवाए। तूफान से 40 से 50 फीसदी फसल बर्बाद हो गई है। इस बार किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। यह बात किसान काउंसिल एवं भारतीय कृषक समाज के संगठन सचिव एवं चेयरमैन राजेश बिट्टू ने प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू का बासमती देश-विदेश में प्रसिद्ध है। तूफान के कारण फसल खेतों में ही ढह गई। किसानों को इस बार काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं उन्होंने मांग की कि स्कॉस्ट (जे) का नाम बदलकर बाबा जित्तो के नाम पर रखना चाहिए। बाबा जित्तो ने भी बंजर भूमि में फसल बीज कर अच्छी पैदावार की थी। ऐसे में यूनिवर्सिटी का नाम बाबा जित्तो के नाम पर होना चाहिए।
विज्ञापन


प्रो. कृष्ण वीर चौधरी ने कहा कि स्कॉस्ट को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को नई तकनीकों से खेती करने के गुर सिखाए जाने चाहिए। कृषि से राज्य में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। खेतों को सिंचित करने के लिए कदम उठाने चाहिए। काउंसिल की ओर से भी कई बार सरकार को सुझाव दिए गए हैं। किसान बीमा योजना से हर किसान जुड़ना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में पशुपालन को ज्यादा महत्व दिया जाए। पशुपालकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले। सीड प्रोडक्शन प्रोग्राम शुरू किया जाए। इससे किसानों को गुणवत्ता युक्त बीज मिल सकेगा। इससे राज्य में पैदावार भी ज्यादा होगी। साथ ही किसानों को मिलने वाली सब्सिडी प्रोडक्शन के हिसाब से दी जाए। इस मौके पर अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed