फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   demand for 4g on social media

जम्मू-कश्मीर के युवाओं में 4जी इंटरनेट शुरू नहीं होने से रोष

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
demand for 4g on social media
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। सोशल मीडिया पर जम्मू-कश्मीर के लोगों द्वारा 4जी इंटरनेट को शुरू करने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। जिसमें स्कूली विद्यार्थी, कालेज विद्यार्थी, युवा, नौकरी पेशा लोग आदि सभी द्वारा विभिन्न तरह की पोस्ट शेयर कर प्रशासन से 4जी इंटरनेट सुविधा जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से बहाल करने की मांग उठाई जा रही है। सोशल मीडिया पर छात्रों द्वारा हाथों में विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखे पोस्टर पकड़ कर सरकार से 4जी इंटरनेट सेवाल बहाल करने की मांग लगातार कई दिनों से की जा रही है। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के दौरान पांच अगस्त को पूरे जम्मू कश्मीर में 4जी सेवा बंद कर दी गई थी और आठ महीने से भी अधिक समय से 4जी सेवा बंद है और युवा और छात्र वर्ग काफी परेशान है। सरकार द्वारा 2जी इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई थी पर उसकी स्पीड ऐसी है कि विद्यार्थियों की चल रही ऑनलाइन क्लासीज में न तो वह ढंग से पढ़ाई कर सकते हैं और न ही किसी तरह की कोई भी फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा लगातार प्रशासन और सरकार के फैसले पर सवाल उठाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं पर 2जी इंटरनेट से आनलाइन कक्षाएं पढ़ें तो कैसे। कोरोना संकट में बिना 4जी के उनके भविष्य और पढ़ाई का क्या होगा। वहीं सोशल मीडिया पर युवाओं में इस बात को लेकर काफी ज्यादा रोष है। सोशल मीडिया पर युवाओं का कहना है कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा कहा गया है कि इंटरनेट मौलिक अधिकार नहीं है पर शिक्षा तो है न। तो विद्यार्थियों को सही रूप से शिक्षा देने के लिए ही कम से कम 4जी इंटरनेट सेवा बहाल कर देनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed