फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   demand,development,jammu news,amar nath yatra

अमरनाथ यात्रियों और भंडारे वालों के लिए बढ़ाई जाएं सुविधाएं

विज्ञापन
demand,development,jammu news,amar nath yatra
जम्मू। अमरनाथ यात्रा भंडारा संस्थान साबलो (श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर्स ऑर्गेनाइजेशन) के शिष्टमंडल ने श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल सिंह से मुलाकात कर मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें यात्रा को सुगम बनाने और यात्रियों की अतिरिक्त सुविधाओं पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

साबलो अध्यक्ष विजय ठाकुर और महासचिव राजन गुप्ता के नेतृत्व में मिले शिष्टमंडल के सदस्यों ने ऊपरी पड़ावों में विशेष कर शेषनाग/पंजतरनी के भंडारे वालों को अपना सामान रखने के लिए जगह देने, पिस्सू टॉप, जोजपाल, वावबल टॉप पड़ाव पर खराब मोबाइल नेटवर्क की समस्या, शौचालयों में गंदगी की समस्या, भंडारों को बिजली पानी की आपूर्ति, विभिन्न नाकों पर सेवादार परिचय पत्र को ना मानने की समस्या, 3 वर्ष की बैलेंस शीट की मांग, या त्रियो को रात्री विश्राम देने में आ रही मुश्किलों व यात्रा पर आने वाले यात्रियों की समस्याओं से अवगत कराया। मांग की गई कि पोनी वालों से कहा जाए कि वे संभावित पत्थर गिरने वाले क्षेत्रों में तीर्थयात्रियों को हेलमेट उपलब्ध कराएं। भंडारे लगाने के लिए बोर्ड द्वारा मांगी गई 3 साल की बैलेंस शीट की शर्त को वापस लेने पर जोर दिया गया। वर्ष 2019 में ब्लैकलिस्ट किए गए 4 भंडारों को बहाल करें। यात्रियों की सुरक्षा के साथ ऑनलाइन पंजीकरण को दोबारा शुरू करना, पंजीकरण केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी करना, दोनों आधार शिविर पर ऑन द स्पॉट पंजीकरण तथा अनिवार्य चिकित्सा प्रमाणपत्र देना और इस प्रक्रिया को सरल बनाना, यात्रियों की प्रतिदिन संख्या बढ़ाकर 12 हजार करना, रंगा मोड़ से बालटाल व नील ग्रथ से बालटाल की सड़कों का चौड़ीकरण और पक्की सड़कें बनाना, बालटाल से दोमेल तक टाइल लगा कर सड़कों को पक्का करना, प्रत्येक भंडारे को उनके सेवादार तथा यात्रियों के इस्तेमाल के लिए 2 शौचालय व 2 स्नान गृह प्रदान करना आदि मांगें उठाई गईं। शिष्टमंडल में उपाध्यक्ष कमल गुप्ता, सतीश चीमा, कुलदीप सिंह राजा, संजय अरोरा, महेश मित्तल, नरेश नरूला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed