{"_id":"61575ef18ebc3e0dfa74d206","slug":"demand-billawer-news-jmu2448756133","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी कर्मियों ने मांगा विभागों में स्थायी स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थायी कर्मियों ने मांगा विभागों में स्थायी स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। सरकारी विभागों के अस्थायी कर्मचारियों ने शुक्रवार को शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह मांडली में स्थायी कर्मियों के अध्यक्ष सुभाष वर्मा के नेतृत्व में अस्थायी कर्मियों को स्थायी करने की मांग की।
शांतिपूर्वक धरना देते हुए अस्थायी कर्मियों ने कहा कि 60 महीने के बकाया वेतन का भुगतान उन्हें अब तक नहीं किया गया। जिसके चलते महंगाई के दौर में उन्हें काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। 20 से 25 वर्षों से अस्थायी रूप से सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे हैं। सरकार के आगे कई बार गुहार लगा चुके हैं कि उन्हें विभागों में स्थायी किया जाए, और उनके लिए भर्ती नीति बनाई जाए।
कर्मियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द उनके विषय में संज्ञान नहीं लिया तो आने वाले दिनों में अस्थायी कर्मचारी उग्र रुख अपनाएंगे, और काम छोड़ हड़ताल करेंगे। इस अवसर पर बीरबल जलमेरीया, अल्ताफ हुसैन, बिक्कू मल्गोत्रा, सुभाष, प्रवीण, अमित सहित विभिन्न विभागों में अस्थायी रूप से काम कर रहे कर्मचारी मौजूद रहे।