फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Delimitation Commission saw the ground situation, today met political parties in Kishtwar and Jammu

परिसीमन आयोग ने देखे जमीनी हालात, आज किश्तवाड़ और जम्मू में राजनीतिक दलों से मुलाकात

Thu, 08 Jul 2021 02:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पहलगाम/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, पहलगाम/श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 08 Jul 2021 02:43 AM IST
सार

  • कश्मीर के सभी जिला उपायुक्तों से मैप के साथ विसंगतियों की जानकारी देने को कहा, सुझाव भी मांगे
  • पहलगाम जाकर जानी दक्षिणी कश्मीर की स्थिति, राजनीतिक दल बोले - जनगणना हो सीटें बढ़ाने का आधार

विज्ञापन
Delimitation Commission saw the ground situation, today met political parties in Kishtwar and Jammu
पहलगाम में परिसीमन आयोग से मिलने जाता हुआ सिख प्रतिनिधिमंडल... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिसीमन आयोग ने कश्मीर संभाग के सभी जिलों के डीसी से विधानसभा हलकों को लेकर विसंगतियों का ब्योरा तलब किया है। इसमें संबंधित डीसी को मैप के माध्यम से बताने को कहा गया है कि किन जिलों में विधानसभा सीटें एक से अधिक जिलों में है या ब्लॉक ओवरलैप कर रहा है। इसके अलावा अन्य विसंगतियों की रिपोर्ट के साथ इन्हें दूर करने के लिए सुझाव भी मांगे हैं। हालांकि, इसके लिए कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है। 

विज्ञापन


आयोग की टीम ने दौरे के दूसरे दिन बुधवार को पहलगाम जाकर दक्षिणी कश्मीर की जमीनी हकीकत जानी। विधानसभा सीटों के गठन में यहां के चार जिलों के नुमाइंदों से उनकी राय ली। कश्मीरी पंडितों ने अपने लिए सीटें आरक्षित करने की मांग रखी। राजनीतिक दलों ने जनगणना के आधार पर सीटें बढ़ाने और जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की आवाज उठाई। पहलगाम में दक्षिणी कश्मीर से जुड़े राजनीतिक दलों के नुमाइंदों ने जनगणना के आधार पर सीटें बढ़ाने की बात की। नेकां और कांग्रेस ने राज्य का दर्जा बहाली की मांग रखी। 
विज्ञापन


आयोग की टीम ने कश्मीर के सभी डीसी से संवाद कर परिसीमन के लिए आवश्यक बिंदुओं और बाधाओं पर बात की। पहलगाम में दक्षिणी कश्मीर के चार जिलों अनंतनाग, शोपियां, पुलवामा व कुलगाम के डीसी ने आयोग के साथ मुलाकात की। इसके बाद श्रीनगर में आयोग ने शेष छह जिलों श्रीनगर, गांदरबल, बडगाम, बांदीपोरा, बारामुला व कुपवाड़ा के डीसी के साथ बैठक की। सभी ने अपने-अपने जिले की जनसंख्या और अन्य जानकारियां रखीं। कई डीसी ने विधानसभा सीटों के एक से अधिक जिलों में होने और ब्लॉक ओवरलैप होने की बात रखी। आयोग ने हिदायत दी कि यह जानकारी परिसीमन परिसीमन अधिनियम के पूरी पारदिर्शता के अनुरूप होनी चाहिए। इसलिए सभी डीसी मैप के माध्यम से इन विसंगतियों की जानकारी देने के साथ ही उसे दूर करने के संबंध में अपने अपने सुझाव भी दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज किश्तवाड़ व जम्मू में राजनीतिक दलों से मिलेगा आयोग
परिसीमन आयोग दो दिन का कश्मीर संभाग का दौरा पूरा कर वीरवार को किश्तवाड़ पहुंचेगा। यहां किश्तवाड़, डोडा व रामबन के राजनीतिक दलों व विभिन्न संगठनों के नुमाइंदे के साथ ही डीसी से आयोग संवाद करेगा। शाम को जम्मू पहुंचकर राजनीतिक प्रतिनिधियों और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेगा। नौ जुलाई को आयोग जम्मू संभाग के शेष सात जिलों के डीसी के साथ संवाद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed