{"_id":"5c8a3e5fbdec2213e648e58e","slug":"delhi-public-school-teaching-wrong-content-about-jammu-kashmir-in-evs-class-forth-standard","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीएस के कक्षा चार की किताब में बड़ी चूक, कश्मीर को बताया भारत का उत्तरी राज्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीएस के कक्षा चार की किताब में बड़ी चूक, कश्मीर को बताया भारत का उत्तरी राज्य
Thu, 14 Mar 2019 05:13 PM IST
Pranjal Dixit
करिश्मा चिब, जम्मू
करिश्मा चिब, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 14 Mar 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
डीपीएस में पढ़ाई जा रही ईवीएस की किताब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा चौथी के ईवीएस के पाठ्यक्रम में बच्चों को रियासत के बारे में गलत पाठ पढ़ाया जा रहा है। किताब में साफ-साफ लिखा गया है कि भारत का सबसे उत्तरी राज्य कश्मीर है। इसके साथ ही लिखा गया है कि कश्मीर की राजधानी श्रीनगर है।
ईवीएस की किताब के अध्याय-20 में यह सब बच्चों को पूरे साल पढ़ाया गया। इसके बाद भी स्कूल प्रशासन नहीं जागा और उसकी तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया।
हैरत की बात है कि किताब में भारत का सबसे उत्तरी राज्य कश्मीर को बताया गया है, लेकिन इसमें जम्मू का जिक्र कहीं भी नहीं है। अली नामक के एक बच्चे के किरदार से लेखक ने कहलवाया है कि मैं कश्मीर से हूं और कश्मीर सबसे उत्तरी राज्य है। जम्मू वाले किताब में दी गई जानकारी से बेहद हैरत में हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि पूरे राज्य का नाम जम्मू-कश्मीर है, ऐसे में केवल कश्मीर का नाम दिया जाना कश्मीर केंद्रित मानसिकता को दर्शाता है। ऐसा नहीं है कि डीपीएस स्कूल प्रशासन के संज्ञान में यह बात न हो।
स्वयं डीपीएस स्कूल प्रशासन के रवि कोथलू ने बताया कि यह बात संज्ञान में है। किताब में एक बच्चा अपनी बात बता रहा है। उन्होंने कहा कि हमने इससे संबंधित पब्लिकेशन को नोटिस भी दिया था। उन्होंने दावा किया कि अगले सत्र से यह किताब बदल दी जाएगी।