फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   delegations of entrepreneurs met Cm mehbooba mufti

जम्मू-कश्मीर में नई औद्योगिक नीति को उद्यमियों ने सराहा, महबूबा से की मुलाकात

Fri, 05 May 2017 04:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 05 May 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
delegations of entrepreneurs met Cm mehbooba mufti
महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo

विभिन्न क्षेत्रों से आए उद्योगपतियों, कर्मचारियों और युवाओं के प्रतिनिधिमंडलों ने वीरवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की और उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। औद्योगिक उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सरकार की नई औद्योगिक नीति की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री को इसके लिए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन


उन्होंने स्थानीय यूनिट धारकों द्वारा निर्मित उत्पादों के विपणन में सहायता की मांग की। उन्होंने जिला उद्योग केन्द्रों को सभी मानव और भौतिक संसाधनों के साथ एसएफसी के लिए पुनरुद्धार पैकेज और औद्योगिक इकाई धारकों को बिजली की आपूर्ति विनियामक बनाने की भी मांग की।
विज्ञापन


अच्छाबल के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर सुविधाओं की वृद्धि और शहर में एक विवाह हॉल का निर्माण करने की मांग की। बिजबेहाड़ा से एक अन्य प्रतिनिधिमंडल ने वहां के अस्पताल को जल्द से जल्द पूरा करने और शहर की सड़कों पर तारकोल बिछाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांदरबल के युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य की विकास प्रक्त्रिस्या में युवाओं की सक्रिय भागीदारी की मांग की। आरईटी शिक्षकों और तकनीकी शिक्षा के एढॉक कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए उनकी सेवाओं के शीघ्र नियमितीकरण की मांग की गई।

समस्याओं के सामाधान का वादा

delegations of entrepreneurs met Cm mehbooba mufti
सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल फोटो

क्रॉस एलओसी व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने टीएफसी, सलामाबाद में व्यापार गतिविधि के सुचारु संचालन में बाधाओं को हटाने की मांग की। अशांजिपोरा से एक प्रतिनिधिमंडल, अनंतनाग ने उनके पक्ष में बाढ़ राहत का शेष भाग जारी करने की मांग की। अनंतनाग, शोपियां, बडगाम और कुलगाम के विभिन्न इलाकों के लोगों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें समस्याओं बताईं। मुख्यमंत्री ने लोगों की बातें सुनने के बाद उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द समाधान करवाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed