फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Delay in Congress-NC alliance, no decision on seat sharing even after three days

Jammu Election: कांग्रेस-नेकां गठबंधन में देरी, तीन दिन बाद भी सीट बंटवारे पर कोई फैसला नहीं

Mon, 26 Aug 2024 02:05 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 26 Aug 2024 02:05 PM IST
सार

कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के गठबंधन के तीन दिन बाद भी सीट बंटवारे पर कोई निर्णय नहीं हो पाया है, जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 28 अगस्त है।

विज्ञापन
Delay in Congress-NC alliance, no decision on seat sharing even after three days
नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के बीच गठबंधन के तीन दिन बाद भी सीट बंटवारे पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया है। गठबंधन के लिए तीन चरणों की बैठकों के बावजूद दोनों पार्टियाँ सीटों के वितरण पर आपसी सहमति नहीं बना पाई हैं, जबकि पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 28 अगस्त है।

विज्ञापन


22 अगस्त को गुपकार स्थित नेकां प्रमुख डॉ. फारूख अब्दुल्ला के आवास पर हुई बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ चुनावी गठबंधन पर निर्णय लिया गया था। हालांकि, सीट बंटवारे पर अड़चनें बनी हुई हैं, खासकर अनंतनाग, पुंछ, राजोरी और चिनाब वेली जैसी सीटों को लेकर।
विज्ञापन


तीन दौर की बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन अंतिम दौर की बैठक अभी तक नहीं हो पाई है। नेकां और कांग्रेस के जम्मू संभाग के नेता पिछले तीन दिनों से कश्मीर में डेरा जमाए हुए हैं, लेकिन सीट बंटवारे पर कोई समाधान नहीं निकला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed