{"_id":"5a764aff4f1c1ba3268b8290","slug":"defense-minister-nirmala-sitharaman-visited-loc-meeting-on-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया LoC का दौरा, 'चीन' पर की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया LoC का दौरा, 'चीन' पर की बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने लद्दाख क्षेत्र में भारत चीन सीमा का दौरा किया और जवानों से मुलाकात की। सेना के अधिकारियों ने स्वागत करने के बाद मंत्री को सुरक्षा बलों की तैयारियों के बारे में बताया। वह बार्डर पोस्ट चुशुल और दौलत बेग में भी गई। जहां सुरक्षा बलों की मुस्तैदी की सराहना की।
विज्ञापन
पूर्वी लद्दाख के कई क्षेत्रों का दौरा करने के बाद उन्होंने सेना, वायु सेना के अधिकारियों से भी बैठक की। उत्तरी कमान के कमांडर और लद्दाख कोर के कमांडर भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
सेना के हेलीकाप्टर से पहुंची केंद्रीय रक्षा मंत्री का लद्दाख में यह पहला दौरा था। उन्होंने बर्फीले क्षेत्र में मुस्तैद सेना के जवानों की सराहना की और कहा इन जवानों की सतर्कता के कारण ही देश सुरक्षित है। चीन और भारतीय सेना के बीच आपसी समन्वय पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन