{"_id":"5ca28338bdec22142d5e5101","slug":"defense-accounts-controller-house-raided-by-cbi-in-jamm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिफेंस एकाउंट्स कंट्रोलर के घर सीबीआई का छापा, बोलेरो गाड़ी, संपत्ति व बैंक से जुड़े कागजात जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफेंस एकाउंट्स कंट्रोलर के घर सीबीआई का छापा, बोलेरो गाड़ी, संपत्ति व बैंक से जुड़े कागजात जब्त
Tue, 02 Apr 2019 03:01 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 02 Apr 2019 03:01 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिफेंस एकाउंट्स के प्रिंसिपल कंट्रोलर के ग्रेटर कैलाश स्थित घर पर सोमवार की रात सीबीआई ने छापा मारा। आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच कर रही टीम के छापे से पहले ही कंट्रोलर फरार हो गया। टीम ने घर से एक बोलेरो गाड़ी तथा संपत्ति व बैंक से जुड़े कागजातों को जब्त किया है।
सीबीआई को इस बात की शिकायत मिली थी कि प्रिंसिपल कंट्रोलर विक्रम सिंह के पास आय से अधिक संपत्ति है। इसके आधार पर वह जांच में जुटी हुई थी। पहले जांच एजेंसी को पता चला कि वह डिग्यिाना के मॉडल टाउन में रहता है। बाद में उसके मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया।
मोबाइल की ट्रैकिंग से उसके ग्रेटर कैलाश स्थित घर का पता चला। सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस के साथ सीबीआई की टीम सोमवार की रात ग्रेटर कैलाश धमक पड़ी। यहां टीम को विक्रम सिंह नहीं मिला।

टीम ने घर की तलाशी ली। इस दौरान संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों के साथ ही बैंक एकाउंट तथा लॉकर संबंधी दस्तावेज जब्त किए गए। कहा जा रहा है कि टीम को कई बेनामी संपत्तियों के बारे में भी जानकारी हाथ लगी है। छापे की कार्रवाई डीएसपी अशोक कालरा के नेतृत्व में की गई।
छापे के दौरान घर के बाहर काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। अचानक पुलिसकर्मियों को देखकर वहां लोगों की भीड़ भी लग गई। लोग छापा क्यों पड़ा है, इस बारे में जानने को उत्सुक दिखे।
छापे के दौरान घर के बाहर काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। अचानक पुलिसकर्मियों को देखकर वहां लोगों की भीड़ भी लग गई। लोग छापा क्यों पड़ा है, इस बारे में जानने को उत्सुक दिखे।