फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Defence Minister Rajnath Singh to e-inaugurate Shyok Tunnel today

Leh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज श्योक सुरंग का ई-उद्घाटन करेंगे, उपग्रह चित्रों में दिखाई नहीं देगी टनल

Sun, 07 Dec 2025 01:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Dec 2025 01:30 AM IST
सार

श्योक सुरंग को सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh to e-inaugurate Shyok Tunnel today
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को लेह में दुरबुक-श्योक-दौलत बेग सड़क पर स्थित श्योक की एक महत्वपूर्ण सुरंग का ई-उद्घाटन करेंगे। रक्षा मंत्री के सुबह 10:45 बजे लेह पहुंचने की संभावना है और 11 बजे सुरंग का ई-उद्घाटन किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रारंभ में राजनाथ सिंह का श्योक जाकर परियोजना का भौतिक रूप से उद्घाटन करने का कार्यक्रम निर्धारित था लेकिन खराब मौसम की स्थिति के कारण इस कार्यक्रम को लेह स्थित रिंचेन ऑडिटोरियम हॉल में स्थानांतरित कर दिया गया है। लगभग 982 मीटर लंबी यह सुरंग क्षेत्र के लिए एक प्रमुख विकास परियोजना मानी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार यह सुरंग सेना के जवानों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों की आवाजाही को काफी हद तक आसान बनाएगी।
विज्ञापन


यह क्षेत्र लंबे समय से मानसून के दौरान भूस्खलन की समस्या से प्रभावित रहा है जिससे यहां पहुंचना अक्सर कठिन हो जाता था। सुरंग के उद्घाटन के बाद अग्रिम चौकियों और आसपास के गांवों तक सालभर सुचारु और निर्बाध संपर्क संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सीमा सड़क संगठन की ओर से निर्मित कई परियोजनाओं का भी ई-उद्घाटन करेंगे। केवल लद्दाख में ही लगभग 41 नई परियोजनाओं का ई-उद्घाटन किया जाना है जो सीमावर्ती क्षेत्रों में संपर्क सुदृढ़ करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


अधिकारियों ने यह भी पुष्टि की कि यह सुरंग उपग्रह (सैटेलाइट) चित्रों में दिखाई नहीं देगी क्योंकि इसकी छत को भूमि के समान संरचना में तैयार किया गया है। औपचारिक ई-उद्घाटन समारोह के दौरान लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed