{"_id":"68ab7fc3cf742013d40b9d31","slug":"defence-minister-in-jammu-jammu-news-c-10-1-jmu1041-695228-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रक्षा मंत्री ने चिशोती में बादल फटने से बहे बेली ब्रिज के निर्माण को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रक्षा मंत्री ने चिशोती में बादल फटने से बहे बेली ब्रिज के निर्माण को दी मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चिशोती गांव में बादल फटने से बहे बेली ब्रिज के निर्माण को मंजूरी दे दी है। मौसम खराब होने से चिशोती न जा सकने पर सिंह ने राजभवन जम्मू में ऑनलाइन बैठक कर त्रासदी के हालातों की समीक्षा की।
आपदा प्रभावित पीड़ितों का हाल लेने के लिए रविवार को जम्मू-कश्मीर पहुंचे रक्षा मंत्री ने निर्देश दिया कि राहत उपायों में कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। हर प्रभावित परिवार को इस कठिन समय में सरकार का समर्थन मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार न केवल तत्काल राहत देने में, बल्कि दीर्घकालिक बुनियादी ढांचा विकास और आपदा तैयारी सुनिश्चित करने में भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।
वर्चुअल मोड पर हुई बैठक में चिशोती से नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा, विधायक शगुन परिहार व मंडलायुक्त रमेश कुमार ने आपदा प्रभावित इलाके के हालात की जानकारी दी। नेता प्रतिपक्ष व पाडर से विधायक सुनील शर्मा ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चिशोती में बेली ब्रिज के निर्माण को मौके पर ही मंजूरी दी है।
विज्ञापन
सिंह ने मोबाइल कनेक्टिविटी में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके अलावा एक आर्मी गुडविल स्कूल की स्थापना को मंजूरी दी। स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए पाडर में एक पेट्रोल पंप के निर्माण के भी निर्देश दिए। शर्मा ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से वित्तीय सहायता शीघ्र जारी करना और कृषि, बागवानी, पशुधन और स्थानीय व्यवसायों को हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए पुनर्वास पैकेज मंजूर करने की जरूरत बताई। इस पर रक्षा मंत्री ने प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए कहा। विधायक शगुन ने बताया कि रक्षा मंत्री ने बादल फटने की घटनाओं के अध्ययन को लेकर भी कहा कि टीमें अध्ययन कर रही हैं। जल्द किसी न किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगे कि ये घटनाएं क्यों हुईं।
नेता प्रतिपक्ष ने माननीय रक्षा मंत्री के निर्णायक हस्तक्षेप, तत्काल अनुमोदन और सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण के लिए उनका गहरा आभार व्यक्त किया।