फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   deer save by people

Jammu News: अरनिया में ग्रामीणों ने हिरण को कुत्तों से बचाया

Sun, 19 Jan 2025 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 19 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
deer save by people
अरनिया। अरनिया कस्बे के तरेबा मोड़ में ग्रामीणों ने हिरण को कुत्तों से बचाया है। जानकारी के अनुसार अरनिया कस्बे के व्यस्त चौक तरेबा मोड़ में ग्रामीणों ने हिरण को देखा। इसके पीछे बड़ी संख्या में कुत्ते लगे हुए थे।
विज्ञापन

कुत्तों से जान बचाने के लिए हिरण आगे पीछे भाग रहा था। ग्रामीणों ने हिरण को पकड़कर कुत्तों से बचा लिया। इसके बाद अरनिया पुलिस को सूचित किया। पुलिस हिरण को थाने ले आई। पुलिस ने डॉक्टर को बुलाकर हिरण की मरहम पट्टी करवाई। इसके बाद वन्य जीव अभ्यरण विभाग को सूचित किया गया। वन्य जीव अभ्यरण की टीम ने अरनिया पहुंचकर हिरण को कब्जे में ले लिया। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस उसे मांडा जू ले गई, जिसके बाद जंबू जू भेज दिया गया है। वहां पर हिरण की हालत बेहतर बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed