फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Decision on Amarnath Yatra registration expected on tuesday

अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण पर आज फैसले की उम्मीद, पहले दो बार स्थगित हो चुकी है तिथि

Tue, 05 May 2020 12:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 May 2020 12:26 AM IST
सार

- अंतिम दिन बोर्ड ने नहीं जारी की कोई सूचना 
- पहले दो बार स्थगित की जा चुकी है पंजीकरण तिथि

विज्ञापन
Decision on Amarnath Yatra registration expected on tuesday
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते अमरनाथ यात्रियों का पंजीकरण का फिर स्थगित होना तय है। यह तीसरा मौका होगा, जब यात्री पंजीकरण स्थगित किया जाएगा। अमरनाथ यात्रा पर भी संशय बना हुआ है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से यात्री पंजीकरण को स्थगित करने की अंतिम तिथि 4 मई थी लेकिन बोर्ड की ओर से सोमवार देर शाम तक बोर्ड की वेबसाइट पर नई तिथि की घोषणा नहीं की गई। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार पंजीकरण तिथि पर मंगलवार दोपहर तक फैसला किया जाएगा। 

विज्ञापन


इससे पहले बोर्ड की ओर से लॉकडाउन के चलते यात्री पंजीकरण15 अप्रैल तक स्थगित किया गया था। बाद में फिर से लॉकडाउन के कारण इसे 4 मई तक स्थगित किया गया था। केंद्र सरकार की ओर से अब लॉकडाउन 17 मई तक कर दिया गया है। इस कारण बैंकों में यात्री पंजीकरण संभव नहीं होगा। आधिकारिक तौर पर यात्री पंजीकरण को एक अप्रैल को शुरू किया जाना था। 
विज्ञापन


हालांकि हाल ही में उपराज्यपाल की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में पहले यात्रा को रद्द करने की घोषणा की गई थी। एक घंटे बाद बोर्ड ने फैसला वापस लेते हुए इसे भविष्य की परिस्थितियों की समीक्षा के बाद इस पर निर्णय के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed