फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   decision

शहर में पहली बार रामलीला और दशहरा समारोह नहीं होगा

विज्ञापन
decision
जम्मू। कोरोना काल के चलते मंदिरों के शहर में पहली बार नवरात्र पर रामलीला और दशहरा समारोह का आयोजन नहीं होगा। शहर में रामलीला के आयोजकों में शामिल सनातन धर्म ड्रामाटिक क्लब दीवान मंदिर ने इस बार रामलीला नहीं करने का फैसला लिया है। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ने भी दशहरा समारोह के आयोजन से हाथ पीछे खींच लिए हैं। दूसरी तरफ अभी तक रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले बनाने वाले कारीगर भी नहीं पहुंचे हैं। नहीं तो पुतले बनाने वाले कारीगर नवरात्र से काफी पहले पहुंच जाते थे और काम शुरू कर देते थे। दूसरी तरफ अभी रामलीला कमेटियों ने रिहर्सल भी नहीं शुरू की है, यह काम भी नवरात्र से काफी दिनों पहले शुरू कर दिया जाता था।
विज्ञापन

17 अक्तूबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। नौ दिन तक चलने वाले इस पर्व में रामलीला का मंचन किया जाता रहा है। लोगों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन इस बार कोरोना का असर इन दोनों आयोजनों पर भी पड़ गया है।
विज्ञापन

सनातन धर्म ड्रामाटिक क्लब दीवान मंदिर के अध्यक्ष चेयरमैन युद्धवीर सेठी ने कहा कि इस बार रामलीला का आयोजन नहीं किया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए क्लब ने यह फैसला लिया है। इस संबंध में 15 अक्तूबर को प्रेस वार्ता भी की जाएगी। वहीं श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर की ओर से नवरात्र पर हर वर्ष दशहरा समारोह का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस वर्ष नहीं किया जा रहा है। दशहरा पर पुतले बनने वाले कारीगर भी इस बार नहीं आए हैं। शहर में यह पहला मौका होगा जब दशहरा समारोह का आयोजन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन का रवैया निराशाजनक
लक्ष्मी नारायण मंदिर मैनेजमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन गुलचैन सिंह चाढ़क ने कहा कि प्रशासन का रवैया निराशाजनक है। ऐसे में हमें इस बार दशहरा समारोह का आयोजन नहीं करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed