{"_id":"5bc25bf7bdec2269a3699fc9","slug":"death-of-youth-due-to-avalanche-in-poonch-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: हिमस्खलन में दबने से युवक की मौत, माता-पिता सहित 3 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: हिमस्खलन में दबने से युवक की मौत, माता-पिता सहित 3 लोग घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
Updated Sun, 14 Oct 2018 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की सूरनकोट तहसील में पीरपंजाल के पहाड़ों में स्थित हिलकाका क्षेत्र के छोटीमर्ग इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके माता पिता व एक पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मारे गए युवक की पहचान उस्मान अली पुत्र मोहम्मद असलम के रूप में हुई है। घायलों में मृत युवक के पिता मोहम्मद असलम, माता बानो बी और पड़ोसी नजीर अहमद पुत्र अब्दुल मजीद के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
घटना की पुष्टि करते हुए एसएचओ सूरनकोट सोमराज ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर देर शाम पुलिस दल को बर्फ में दबे युवक का शव निकालने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया। काफी दूरदराज का इलाका होने और सड़क संपर्क नहीं होने से युवक का शव रविवार को सूरनकोट लाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सूरनकोट तहसील के पीरपंजाल के पहाड़ों में स्थित हिलकाका क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर छोटीमर्ग में अपनी भेड़-बकरियों के साथ बक्करवाल मोहम्मद असलम का परिवार नीचे लौट रहा था, अचनाक बर्फ का बड़ा हिस्सा गिरने से उसकी चपेट में आ गए। दूरदराज का क्षेत्र होने से सुबह तक किसी को घटना का पता ही नहीं चल पाया। इस बीच पहाड़ों से लौट रहे अन्य किसी बक्करवाल परिवार ने घायलों को देखा तो वह उन्हें वहां से सुरक्षित स्थान पर ले गया और उनका उपचार किया। इसके बाद घटना की जानकारी सूरनकोट पुलिस तक पहुंचाई गई।
विज्ञापन