{"_id":"bfd0f45395f6c32c08621f02e8e7bc7e","slug":"death-of-a-worker-on-the-head-by-falling-shuttering-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर शटरिंग गिरने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर पर शटरिंग गिरने से मजदूर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Wed, 20 Aug 2014 01:58 AM IST
विज्ञापन
शहर के वार्ड नंबर सात इलाके में मंगलवार दोपहर को काम करते समय एक मजदूर के ऊपर शटरिंग आ गिरी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार वालों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दोपहर के समय दंदियाल निवासील ज्ञान सिंह (40) उधमपुर के वार्ड नंबर सात में स्थित एक घर में दिहाड़ी पर काम कर रहा था। इस दौरान अचानक शटरिंग का सामान उसके ऊपर आकर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
लहूलुहान हालत में ज्ञान सिंह को साथी मजदूरों ने बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार वालों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन