फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   death

नेकां के पूर्व विधायक यासीन शाह का निधन

विज्ञापन
death
श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस के नेता और तीन बार के विधायक रह चुके मोहम्मद यासीन शाह का वीरवार को निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। नेकां उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया कि नेकां परिवार ने आज एक दयालु और मृदुभाषी नेता को खो दिया। पूर्व विधायक यासीन शाह का सुबह निधन हो गया। उनके जाने से हम सभी को उनकी कमी खलेगी। मेरी संवेदना उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं। तीन बार विधायक रह चुके शाह पहली बार 1987 में हजरतबल विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। उन्होंने 2002 के विधानसभा चुनावों में सोनवार से जीत हासिल की और 2009 के उपचुनाव में भी यह सीट बरकरार रखी। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष जीए मीर और अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने शाह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed