{"_id":"62670d3de188f9106a4004df","slug":"death-jammu-news-jammu-city-news-jmu2585559100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: सतवारी में सेना के जवान की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: सतवारी में सेना के जवान की संदिग्ध हालात में मौत
Tue, 26 Apr 2022 02:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 02:36 AM IST
सार
सतवारी स्थित टाइगर डिविजन में तैनात एक सैन्यकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के सतवारी स्थित टाइगर डिविजन में तैनात एक सैन्यकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सिपाही नीरज कुमार अपने सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटकता हुआ मिला। वह उत्तर प्रदेश के अनूप शहर (बुलंदशहर), ककरी का रहने वाला था। रविवार रात करीब 12 बजे उसका शव कमरे में फंदे पर लटकता हुआ मिला, जिसे अन्य साथियों ने देखा तो उच्च अधिकारियों को सूचित किया।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव सेना के हवाले कर दिया गया। यहां से पार्थिव शरीर को पैतृक गांव भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एफएसएल की मदद से भी जांच के जरूरी सबूत जुटाए हैं। उस कपड़े को भी एफएसएल को सौंपा गया, जिससे वह फंदे पर लटक रहा था।