{"_id":"59eb4b894f1c1bca678b6a33","slug":"death-during-treatment-of-injured-woman-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":" जमीन विवाद में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 21 Oct 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
कस्बे की वार्ड दस की महिला रत्नो देवी पत्नी बंसी लाल की जख्मों का ताव नहीं सहने पर मौत हो गई। गौरतलब है कि गत दिनो गांव कल्याणा में जमीन के मामले को लेकर हुए झगडे़ में रत्नो देवी पत्नी बंसी लाल व उसकी बहन कमला देवी पत्नी रमेश लाल निवासी गांव सुचेतगढ़ घायल हो गई थी। बाद में इन दोनों को उपचार के लिए जम्मू मेडिकल कालेज में भेजा गया था।
विज्ञापन
जम्मू मेडिकल कालेज से छुट्टी मिलने पर रत्नो देवी व कमला को घर भेेज दिया गया था। शुक्रवार रात को रत्नो देवी की हालत खराब होेने पर आरएस पुरा उपजिला अस्पताल में लाया गया। यहां डाक्टराें उसे मृत घोषित किया गया। रत्नो देवी का आरएस पुरा उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। अरनिया पुलिस थाने में गांव कल्याणा में हुए झगडे़ का पहले से ही मामला दर्ज है।
विज्ञापन
मृतक रत्नो देवी के बेटे काला राम का कहना है कि रत्नो देवी के सिर व पीठ में आई गंभीर चोटें आने पर आंख की रोशनी चली गई थी। जिसका उपचार किया जा रहा था। परिजनो ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाते हुए धारा 302 के अंतर्गत मामला दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन