{"_id":"6cfda841f61707e1957ae59642c29002","slug":"death-by-snake-bite-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप के डसने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप के डसने से व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Tue, 19 Aug 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
शहर के साथ लगते बिरमा पुल इलाके में सोमवार की सुबह सांप के डंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसे सांप ने रविवार रात को ही डंसा था, लेकिन घरवाले टोटकों में समय गंवाते रहे। सोमवार को उसकी हालत जब गंभीर हो गई तो जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब नौ बजे चरणा दास (40) को अपने घर में ही किसी सांप ने डंस लिया। चरणा दास ने इसके बारे में घरवालों को बताया। घरवाले उसे जिला अस्पताल लाने के बजाए घर में ही टोटकों और देसी उपचार करवाने में जुट गए।
इसी में उन लोगों ने पूरी रात गुजार दी, लेकिन चरणा दास की हालत में सुधार आने के बजाए और बिगड़ती चली गई। आखिर में परिवार वालों ने सोमवार की सुबह करीब सात बजे चरणा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर डाक्टरों ने जीएमसी रेफर कर दिया, लेकिन जीएमसी पहुंचने से पहले ही व्यक्ति ने रास्ते में एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया।