{"_id":"64a08c2911fdae00000336d4","slug":"dearness-vegetables-price-increase-jammu-news-c-10-jam1008-152322-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हफ्ते में टमाटर ने 20 से लगाई 100 रुपये की छलांग, फुल गोभी भी 80 रुपये पर खा रही भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हफ्ते में टमाटर ने 20 से लगाई 100 रुपये की छलांग, फुल गोभी भी 80 रुपये पर खा रही भाव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। बारिश के कारण टमाटर व अन्य सब्जियों के दाम सुनकर लोगों के चेहरे लाल पड़ रहे हैं। टमाटर, गोभी, मटर, तोरई, बैंगन महंगे होनेे से आम आदमी की बजट बिगड़ गया है। महिलाएं जहां एक हफ्ते पहले टमाटर एक किलो खरीद रही थी तो अब 100 ग्राम से काम चला रही हैं। वहीं, कुछ सब्जियों के दाम में गिरावट देखने को मिली है। इनमें बीन्स 120 रुपये प्रति किलो से 60, अरबी 80 से कम होकर 60 रुपये प्रति किलो मिल रही है। आलू के दाम में फिलहाल राहत है।
वेयरहाउस सब्जी विक्रेता मोहन लाल ने बताया कि बारिश से खेतों में पानी भरने से सब्जियों को नुकसान पहुंचा है, जिस कारण आसपास के जिलों से सब्जियों को मंगवाना पड़ रहा है। इससे बाजार में महंगाई बढ़ गई हैं। संजय नगर के सब्जी विक्रेता नीतिन ने बताया कि बारिश के कारण हर साल सब्जी महंगी होती है। नानक नगर के सब्जी विक्रेता साहिल का कहना है - बारिश के बाद से मंडी में सब्जियां कम पहुंच रही हैं। जमाखोरी से दाम में उछाल आया है।
बजट पर काबू पाने में हर चीज में कर रहे हैं कटौती
प्रीत नगर निवासी गृहणी रानो देवी ने बताया कि सब्जी महंगी होने से परेशानी हो रही है। पहले जहां एक किलो सब्जी खरीदने से काम चल जाता था, अब सब्जी खरीदने में कटौती करनी पड़ रही है। जानीपुर निवासी हरबंस लाल ने कहा कि दाम बढ़ने से थाली से हरी सब्जियां दूर होती जा रही हैं। गृहणी रूबी देवी ने कहा कि अचानक सब्जियों में वृद्धि से रसोई का बजट बिगड़ गया है। हर चीज में कटौती करनी पड़ रही है। टमाटर अब 100 से 150 ग्राम खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
सब्जी वर्तमान खुदरा मूल्य (प्रति किलो) एक हफ्ते पहले
टमाटर 100 20
फुल गोभी 80 30
मटर 60 से 80 30
बैंगन 60 40
भिंडी 40 30
लौकी 40 से 60 20
तोरई 40 30
प्याज 25 से 30 20
खीरा 40 20
कद्दू 40 20
करेला 40 30
नींबू 80 60