{"_id":"59c680e84f1c1b27688b60ff","slug":"deal-with-the-encroachers-strictly-mehbooba-mufti","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमणकारियों से सख्ती से निपटें : महबूबा मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमणकारियों से सख्ती से निपटें : महबूबा मुफ्ती
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 23 Sep 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अतिक्रमण या वन क्षेत्रों की सुरक्षा के खिलाफ परेशान करने वाले किसी भी समुदाय या समूह से सख्ती से निपटा जाए। ऐसे मामलों में कानून का पालन किया जाए। गाय तस्करी के मामलों के साथ निपटते समय समान शर्तों पर कानून लागू किया जाना चाहिए। राज्य के लोगों को एक उत्तरदायी और जिम्मेदार प्रशासन प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए अफसरशाह आगे आकर समर्थन करें। राज्य के दूरदराज, पहाड़ी व प्रतिकूल क्षेत्रोें में लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याएं हल की जाएं। मुख्यमंत्री ने जम्मू प्रांत के उपायुक्तों के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मैं अकेले कुछ भी नहीं कर सकती हूं, इसके लिए विभागीय अधिकारी लोगों को ईमानदार प्रशासन प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
उन्होंने उपायुक्तों से सप्ताह में एक दिन अपने कार्यालयों में लोगों से मिल कर उनकी शिकायतों को हल करने के निर्देश दिए। उपायुक्तों को बर्फबारी प्रभावित इलाकों में समय पूर्व आवश्यक आपूर्ति और इंधन का भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभागीय प्रशासन को मुआवजा देकर बासमती चावल के किसानों की भूमि अर्ध रिंग रोड परियोजना के लिए अधिग्रहण करने को कहा।
विज्ञापन