फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Deal with the encroachers strictly: Mehbooba Mufti

अतिक्रमणकारियों से सख्ती से निपटें : महबूबा मुफ्ती

Sat, 23 Sep 2017 09:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sat, 23 Sep 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
Deal with the encroachers strictly: Mehbooba Mufti
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : AMAR UJALA

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अतिक्रमण या वन क्षेत्रों की सुरक्षा के खिलाफ परेशान करने वाले किसी भी समुदाय या समूह से सख्ती से निपटा जाए। ऐसे मामलों में कानून का पालन किया जाए। गाय तस्करी के मामलों के साथ निपटते समय समान शर्तों पर कानून लागू किया जाना चाहिए। राज्य के लोगों को एक उत्तरदायी और जिम्मेदार प्रशासन प्रदान किया जाए।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए अफसरशाह आगे आकर समर्थन करें। राज्य के दूरदराज, पहाड़ी व प्रतिकूल क्षेत्रोें में लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याएं हल की जाएं। मुख्यमंत्री ने जम्मू प्रांत के उपायुक्तों के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मैं अकेले कुछ भी नहीं कर सकती हूं, इसके लिए विभागीय अधिकारी लोगों को ईमानदार प्रशासन प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएं।
विज्ञापन


उन्होंने उपायुक्तों से सप्ताह में एक दिन अपने कार्यालयों में लोगों से मिल कर उनकी शिकायतों को हल करने के निर्देश दिए। उपायुक्तों को बर्फबारी प्रभावित इलाकों में समय पूर्व आवश्यक आपूर्ति और इंधन का भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभागीय प्रशासन को मुआवजा देकर बासमती चावल के किसानों की भूमि अर्ध रिंग रोड परियोजना के लिए अधिग्रहण करने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed