फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   deadbody found in ghrota

Jammu News: घरोटा में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव मिला

विज्ञापन
deadbody found in ghrota
दोमाना। घरोटा पुलिस थाना के अंतर्गत बरन क्षेत्र में मंगलवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे से व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव को जीएमसी जम्मू भेजा। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान महेश चंद्र (45) पुत्र हेमपाल सिंह वासी अलीगढ़ (यूपी) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में बरन स्थित ग्रिड स्टेशन के क्वार्टर में रहता था। पिछले दो दिन से वह दिखाई नहीं दिया। जब साथियों ने फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद साथियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि महेश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जमीन पर पड़ा था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed