{"_id":"61d752b9e57ec942ed651a99","slug":"dead-rspura-news-jmu251398816","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलसे मजदूर की आठ दिनों बाद मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से झुलसे मजदूर की आठ दिनों बाद मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। बीते आठ दिनों से जिंदगी और मौत से लड़ रहे मजदूर विजय कुमार की डीएमसी लुधियाना में मौत हो गई। वीरवार सुबह शव लुधियाना से जम्मू पहुंचा। जीएमसी में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पैतृक गांव चक्क शेरा के लिए भेजा गया। परिवार व स्थानीय लोगों से विभाग व प्रशासन से टकराव की आशंका बनी हुई थी। लेकिन शांतिपूर्वक संस्कार हो गया। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि 29 दिसंबर को विजय कुमार पुत्र स्वर्ण लाल को उस समय ग्यारह हजार वोल्टेज का करंट लग गया था, जब वह बिजली के तारों की मरमत कार्य में लगा था। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया था। गंभीर हालत को देखते हुए परिवार व विभाग द्वारा उसे डीएमसी लुधियाना ले जाया गया था। वहां आठ दिनों के बाद बुधवार शाम को उसकी मौत हो गई।
सुचेतगढ़ ब्लाक से जिला विकास परिषद के सदस्य तरण जीत सिंह टोनी का कहना है कि विभाग की गलती से बड़ा हादसा हुआ। जेई, ठेकेदार सहित उन सभी लोगों पर मामला दर्ज होना चाहिए, जिनकी गलती से लिए गए शटडाउन को बहाल बहाल किया गया।
विज्ञापन
जांच कमेटी का किया जाएगा गठन
विभाग के एईई केवल कृष्ण का कहना है कि विभाग द्वारा घटना की जांच की जाएगी, जिसके लिए जांच कमेटी का गठन किया जाएगा। थाना प्रभारी अरनिया तिलक राज का कहना है कि मौत के बाद आईपीसी की धारा को बदल कर 304 ए में तब्दील कर दिया गया है। आगे की जांच जारी है।