फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dead

संदिग्ध परिस्थितियों में डुग्गा के सरपंच की मौत

विज्ञापन
Dead
रियासी। तहसील अरनास की पंचायत डुग्गा के सरपंच गुलाम नबी की बुधवार रात को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वीरवार को सरपंच के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार रात को गुलाम नबी की तबियत अचानक खराब हो गई। इसके बाद उसके परिजन उसे जिला अस्पताल में लाए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरपंच मौजूूदा समय में सूला में किराए के एक कमरे में रह रहा था। बुधवार शाम को तलवाड़ा में रहने वाला उसका एक रिश्तेदार गुलाम अली उसके घर पहुंचा। इस दौरान दोनों एक कमरे में काफी देर तक साथ रहे।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद गुलाम नबी बाहर आया तो उसकी हालात काफी नाजुक थी। इस दौरान वह अर्द्धबेहोशी की हालात में था। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक तौर पर सरपंच की मौत का कारण नशे का ओवरडोज होना बताया जा रहा है। अस्पताल में पहुंचे उसके एक रिश्तेदार ने बताया कि घर पर आए गुलाम अली ने उसको कोई नशा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed