{"_id":"629cf65325b18e72c90ec3cd","slug":"dead-reasi-news-jmu2613080151","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे से मिला बिहार के मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे से मिला बिहार के मजदूर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। जिले की चसाना तहसील के बलमत कोट इलाके के मेहंदी गांव में बिहार के एक कामगार का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। उसकी हत्या कर शव बोरी में डालने का प्रयास किया गया था। हत्या का शक उसी के दो साथियों पर है, जो घटना के बाद से फरार हैं।
मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मोहम्मद गुलजार (38) पुत्र मोहम्मद अजीज निवासी गांव रामपुर तहसील छतरपुर जिला सुपौल बिहार के रूप में हुई।
बताया जाता है कि मोहम्मद गुलजार और उसी के इलाके के दो अन्य व्यक्ति मेहंदी गांव में एक किराए के कमरे में रहते हुए मजदूरी करते थे। बीते वीरवार शाम से गुलजार के मोबाइल पर कॉल नहीं लग रही थी। उसके घर बिहार से उसकी पत्नी ने गुलजार के एक अन्य साथी को फोन कर गुलजार के फोन पर बात न होने की जानकारी दी। उसने यह भी बताया कि गुलजार के साथ कमरे में रहने वाले उसके अन्य साथी को भी अलग-अलग फोन से कई बार कॉल की गई, लेकिन वह प्रत्येक नंबर को शायद ब्लैक लिस्ट में डालता गया, और उससे बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
इससे गुलजार की पत्नी, और उसके स्वजनों में चिंता बढ़ने लगी। गुलजार के दो दिनों तक न दिखाई देने पर मकान मालिक ने कमरे में जाकर देखा। वहां गुलजार का शव पड़ा मिला। बाद में पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस गुलजार के साथ रहने वाले दोनो लोगों की तलाश कर रही है।