{"_id":"61897744aa9d59428a435cd9","slug":"dead-reasi-news-jmu2474375100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरम्मन में फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरम्मन में फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी। तहसील के दरम्मन क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला का शव फंदे से लटका पाया गया। मृतक की पहचान पोली देवी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पांच बजे के करीब महिला टॉर्च लेकर बाहर शौचालय गई थी। जब वह काफी देर तक लौटी नहीं तो उसके पति बलदेव राज ने बाहर जाकर उसकी तलाश शुरू की। घर के पीछे बने शौचालय में पति ने उसे खोजा, लेकिन महिला वहां मौजूद नहीं थी। कुछ देर बाद उसकी लाश जानवरों के लिए चारा रखे जाने वाले कमरे में फंदे से लटकी मिली। मौके पर जलती हुई टॉर्च भी पड़ी थी।
जांच करने पर महिला को मृत पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान मृतक के मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे, जिन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि उनकी बेटी को मारकर लटकाया गया है। मृतक की तीन बेटियां हैं, जिनकी उम्र 13, 10 और सात वर्ष है। पुलिस ने महिला के पति बलदेव राज को हिरासत में रखा है और पूछताछ जारी है।