{"_id":"59d62fb24f1c1bc8538b612e","slug":"dead-man-found-on-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में पेड़ पर अटका मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में पेड़ पर अटका मिला व्यक्ति का शव
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Thu, 05 Oct 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैंबल थाना क्षेत्र बड़ोला इलाके में वीरवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक के नजदीक खाई में व्यक्ति का शव पेड़ पर अटका हुआ बरामद हुआ। बुधवार दोपहर से व्यक्ति घर से गायब था। वहीं पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब दस बजे किसी ने खाई में लगे पेड़ पर मोहनलाल (43) निवासी कैंबल डंगा का शव अटका देखा। मोहनलाल के शरीर में काफी घाव के निशान थे। जानकारी मिलने पर रैंबल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
वहीं, जिला अस्पताल में मृतक के परिजनों ने बताया कि बुधवार दोपहर को मोहनलाल मोटरसाइकिल लेकर सामान लेने के लिए घर से निकला था और उसके बाद घर नहीं लौटा। रात तक वापस लौटने का इंतजार करते रहे, लेकिन मोहनलाल का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
सुबह किसी ने सूचना दी कि मोहनलाल का शव पेड़ पर अटका हुआ पाया गया है। वहीं पुलिस ने दोपहर के समय जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया और प्राथमिक जांच पूरी करने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस ने अनुसार मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दी जा सकती है।