{"_id":"6a6a6da23246c2cab30ff51a","slug":"dead-body-recover-jammu-news-c-10-jmu1062-973782-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बेलीचराना में नहर से मिला रवि का शव \nसिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बेलीचराना में नहर से मिला रवि का शव सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका
विज्ञापन
परिजन बोले, सुनियोजित तरीके से की गई हत्या
पुलिस हर पहलू खंगाल रही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तवी रिवर फ्रंट के सामने बीते सोमवार रात से लापता कैंप गोल गुजराल निवासी रवि सिंह (27) का शव 48 घंटे बाद बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे बेलीचराना स्थित लाली स्टोन क्रशर के पास नहर से मिला। रवि के सिर पर गहरी और ताजा चोट के निशान हैं। इससे मौत के कारणों को लेकर रहस्य और गहरा गया है। पानी में रहने के बावजूद शव में सामान्य तौर पर होने वाली दुर्गंध के लक्षण नहीं थे। इन परिस्थितियों से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
परिवार का आरोप है कि रवि की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। उसके शरीर पर घाव इस बात का सबूत हैं कि उसने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या हुई है। बुधवार को एसडीआरएफ की टीम ने दिन भर नहर में तलाशी अभियान चलाया था। देर शाम रवि का कोई सुराग नहीं मिला पाया। रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस पोस्ट बेलीचराना की टीम को नहर में शव होने की सूचना मिली। टीम मौके पर पहुंची और रवि के परिवार वालों से पहचान करवाई। परिवार की पृष्टि के बाद शव कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा। हर पहलू को खंगाला जा रहा है।
-- --
परिवार का आरोप : रवि पर तेजधार हथियार से हमला करने के बाद नहर में फेंका
रवि के परिजन ने इसे हादसा मानने से इनकार कर दिया है। रवि के छोटे भाई विजय ने आरोप लगाया कि उसकी सुनियोजित तरीके से हत्या हुई है। रवि के सिर पर घाव हैं। ऐसा लग रहा है उसके सिर पर टोके से हमला किया गया फिर शव नहर में फेंक दिया गया। रवि के लापता होने वाले दिन उसके साथ दो दोस्त तीन दिनों से पुलिस को गुमराह कर रहे थे। पुलिस भी उनसे नरमी से पेश आ रही थी। विजय ने बताया कि अगर पहले दिन से दोस्तों पर सख्ती की होती तो शायद रवि जिंदा मिलता। अधिकारियों के अनुसार बेलीचराना पुलिस पोस्ट में इंक्वेस्ट के तहत जांच शुरू की गई है। मामले की जांच के बाद इसमें धाराएं जोड़ी जाएंगी।
विज्ञापन
-- -- -
पुलिस के सामने ये बड़े सवाल
रवि के सिर पर गहरी चोट नदी में गिरने से लगी, या फिर उस पर हमला कर पानी में फेंका गया था?
पानी में रहने के बावजूद शव में सड़न के लक्षण क्यों नहीं मिले?
घटना वाली रात रवि के साथ मौजूद दोस्तों की भूमिका क्या है?
रवि ने अगर आत्महत्या की है तो बाइक पर पर्स व अन्य सामान क्यों रखता?
-- -
तीन दिन से युवक की तलाश कर रहे थे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने हर जगह तलाशी अभियान चलाया। बुधवार रात सूचना मिली कि बेलीचराना में शव मिला है। टीम मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चला पाएगा।
कुलजीत सिंह, एसडीपीओ, गांधीनगर