फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dead body found

Jammu News: हीराचक रिंग रोड के पास संदिग्ध हालात में मृत मिला युवक, दो दोस्त गिरफ्तार

विज्ञापन
dead body found
- शव पर मिले चोट के निशान सुनियोजित हत्या की ओर कर रहे इशारा
विज्ञापन

- हत्या व नशे से मौत के बिंदुओं पर आगे बढ़ी पुलिस की जांच
- परिजन का आरोप - पड़ोसी ने साजिश के तहत साहिल की हत्या की
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। हीराचक रिंग रोड के पास शुक्रवार रात खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक साहिल कुमार हर्षा टोकरिया का रहने वाला था। पुलिस ने उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। शव पर मिले चोट के निशान सुनियोजित हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। परिजन ने पड़ोसी पर साजिश कर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने जब आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो नशे की ओवरडोज से मौत होने की बात बताई गई। अब पुलिस नशे की ओवरडोज और परिजन के लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच कर रही है।
साहिल के परिजन ने पुलिस को बताया कि उसका पड़ोसियों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसके चलते बेटे की हत्या की गई है। मृतक के माता-पिता ने बताया कि वे शुक्रवार शाम बेटी से मिलने उसके ससुराल पंजाब गए थे। इसका फायदा उठाकर साहिल को अकेला पाकर उसकी हत्या की गई है। परिजन ने मांग की है कि उनके बेटे के हत्यारों को पकड़ा जाए। पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल साहिल के साथ मौजूद रहे उसके दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
विज्ञापन

--------
बेहोश होने की बात
मृतक के भाई से बताई
परिजन की शिकायत पर जब पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बताया कि साहिल नशे का आदी था और घटना के समय वे उसके साथ थे। पूछताछ के यह भी बताया कि सिरिंज से नशा करते समय साहिल बेहोश हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने आगे बताया कि उन्होंने मृतक के भाई गोविंद को घटना की सूचना दी थी। इसके बाद गोविंद मृतक की पत्नी के साथ मौके पर पहुंचा और शव को चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताओं के लिए जीएमसी जम्मू ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आशंका जताई जा रही है कि साहिल की नशे की ओवरडोज मौत का कारण हो सकती है लेकिन शरीर पर मिले निशानों और परिजनों के दावों ने मामले को संदिग्ध बना दिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौत के सभी तथ्यों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए मामले की आगे की जांच जारी है।

मनोज धर, एसएचओ, थाना कानाचक
--------
परिवार का आरोप जमीन के विवाद में की साहिल की हत्या
-2016 में पिता पर भी हुआ था हमला
जम्मू। साहिल कुमार (26) के परिवार ने जमीनी विवाद के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। जीएमसी जम्मू के शवगृह में पहुंचे साहिल के भाई गोविंद कुमार ने बताया कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे। चेहरे और सीने पर खून लगा था। ऐसा लग रहा था कि उसके साथ मारपीट हुई है। किसी वजनदार चीज से मारा गया है। बताया कि गांव में पड़ोसी से जमीन का विवाद है। वर्ष 2016 में विवाद हुआ था। तब पिता पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था। उस समय कानाचक पुलिस में शिकायत दी थी। आरोप लगाया कि उन्हीं लोगों ने साहिल को मारा है। गोविंद ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पड़ोस में दो युवकों ने साहिल को अपने साथ चलने के लिए कहा था। इसके बाद वह घर नहीं लाैटा। रात दो बजे पुलिस से सूचना मिली कि साहिल का शव रिंग रोड के पास झाड़ियाें में पड़ा है। गोविंद ने बताया कि अगर पुलिस ने 2016 के मामले में सख्त कार्रवाई की होती तो शायद यह नहीं होता। आरोपी जमीन और संपत्ति की खरीद-फरोख्त का काम करता है। कई बार उसने जमीन उसके नाम करने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed