फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ddc election results live update Farooq Abdullah Omar Abdullah bjp

गुपकार की जीत पर भारी भाजपा का विजयरथ, इस तरह समझिए हकीकत, साथ ही पल-पल के अपडेट

Wed, 23 Dec 2020 02:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 23 Dec 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
ddc election results live update Farooq Abdullah Omar Abdullah bjp
जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव परिणाम 2020 - फोटो : अमर उजाला

डीडीसी चुनाव में गुपकार गठबंधन ने बेहतर प्रदर्शन किया है। नेशनल कांफ्रेंस ने 67 और पीडीपी को 27 सीटों पर जीत मिली है। साथ ही गठबंधन के अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी जीत का परचम लहराया है।

विज्ञापन


बात करें भाजपा की तो घाटी में जीत दर्ज कर भाजपा ने इतिहास रचा है। भाजपा के लिए घाटी में जीत काफी महत्व रखती है। अगर दल के हिसाब से देखा जाए तो भाजपा 75 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

विज्ञापन
 
  दल     कुल सीटों पर जीत
1 भाजपा 75
2 नेशनल कांफ्रेंस 67
3 निर्दलीय     50
4 पीडीपी     27
5 कांग्रेस     26
6 जेकेएपी  12
7 जेकेपीसी 8
8 सीपीआई(एम)  5
9 जेकेपीएम 3
10 जेकेएनपीपी  2
11 पीडीएफ  2
12 बीएसपी 1

यह भी पढ़ेंः डीडीसी चुनाव के अंतिम परिणामों में फंसा पीओके और पाकिस्तानी पेंच, जानिए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कश्मीर ने ओढ़ा भगवा चोला

कश्मीर ने पहली बार भगवा चोला ओढ़ा और पार्टी तीन सीटें जीतने में सफल रही। संख्या बल में तो यह गुपकार गठबंधन के मुकाबले काफी कम है, लेकिन खास बात यह है कि आतंक का गढ़ दक्षिणी कश्मीर हो या फिर एलओसी से लगा उत्तरी कश्मीर या फिर अलगाववादियों का गढ़ रहे मध्य कश्मीर। सभी जगह भगवा ब्रिगेड ने एक-एक सीटें जीतकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

जिला विकास परिषद चुनाव में आतंक का गढ़ रहे दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा की काकपोरा सीट से मिन्हा लतीफा, श्रीनगर (मध्य कश्मीर) की खानमोह से इंजीनियर एजाज और बांदीपोरा (उत्तरी कश्मीर) की तुलैल सीट से एजाज अहमद खान सीट जीतने में कामयाब रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- तस्वीरेंः जन्नत में जम्हूरियत की जीत का जश्न, भाजपा के इन प्रत्याशियों ने कश्मीर में खिलाया कमल

कश्मीर घाटी में भाजपा ने 140 में से 50 पर अपने प्रत्याशी खड़ेेे किए थे। घाटी में कमल खिलाने को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए पार्टी ने युद्धस्तर पर तैयारियां कीं। केंद्रीय मंत्रियों की पूरी फौज उतार दी गई। केंद्रीय नेता शाहनवाज हुसैन ने यहां कैंप कर रखा था। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, अनुराग ठाकुर व डॉ. जितेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री व जम्मू-कश्मीर प्रभारी तरुण चुघ, आशीष सूद ने पूरे संभाग में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए सभाएं कीं। 

कुल 100 से अधिक सभाएं विभिन्न स्थानों पर की गईं। इसके साथ ही भाजपा ने डल झील में तिरंगा शिकारा रैली निकालकर फिजा बनाने की कोशिश की। गुपकार रोड पर महबूबा के घर के बाहर तिरंगा रैली निकाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed