{"_id":"5fe1c5e78ebc3e3b9263e3ef","slug":"jammu-kashmir-ddc-election-results-2020-live-update-about-bjp-candidate-ajaz-hussain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरेंः जन्नत में जम्हूरियत की जीत का जश्न, भाजपा के इन प्रत्याशियों ने कश्मीर में खिलाया कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरेंः जन्नत में जम्हूरियत की जीत का जश्न, भाजपा के इन प्रत्याशियों ने कश्मीर में खिलाया कमल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 22 Dec 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एजाज हुसैन
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाजपा ने घाटी में तीसरी सीट पर जीत दर्ज की है। भाजपा के साथ ही अन्य दलों के जीते प्रत्याशियों के समर्थक जश्न मना रहे हैं। प्रदेश में जम्हूरियत की जीत का जश्न मनाया जा रहा है। घाटी से भाजपा प्रत्याशी एजाज हुसैन ने जीत दर्ज की है। साथ ही मुन्हा लतीफ पुलवामा जिले के काकपोरा से जीते हैं। तुलैल सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।
2 of 5
एजाज हुसैन
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर से जीते भाजपा के एजाज हुसैन भारतीय जनता युवा मोर्चा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। घाटी के युवाओं में वह काफी लोकप्रिय है। पार्टी के कार्यों के साथ ही एजाज जनसेवा में भी जुटे रहते हैं।
3 of 5
जन्नत में जम्हूरियत की जीत का जश्न
- फोटो : बासित जरगर
एजाज हुसैन की जीत की घोषणा होते ही उनके समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। वहीं अन्य दलों के जीते प्रत्याशियों के समर्थकों में भी काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जन्नत में जम्हूरियत की जीत का जश्न
- फोटो : बासित जरगर
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 8 चरणों में हुए डीडीसी चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। सभी जिला मुख्यालयों में अपनी-अपनी 14 सीटों पर डाले गए वोटों की गिनती की जाएगी। मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था का तीन स्तरीय घेरा बना दिया गया है। यहां प्रदेश पुलिस, सुरक्षा बल और सेना के जवान हर पल की निगरानी करेंगे। संवेदनशील केंद्रों के बाहर क्विक एक्शन टीम को भी तैनात किया गया है। क्यूएटी किसी भी घटना से निपटने के लिए कारगर साबित होगी।
विज्ञापन
5 of 5
जन्नत में जम्हूरियत की जीत का जश्न
- फोटो : बासित जरगर
डीडीसी चुनावों के लिए भाजपा के प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भले ही लोगों को धमकी दी गई थी, लेकिन वे वोट डालने के लिए भारी संख्या में बाहर आए, यह लोकतंत्र की जीत है। प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि जमीनी स्तर पर पंचायत, बीडीसी और डीडीसी के चुनाव जम्मू-कश्मीर में होने चाहिए। ठाकुर ने कहा कि नतीजे आज सामने होंगे और मुझे पार्टी के अच्छे प्रदर्शन का भरोसा है। लोग जम्मू-कश्मीर में नए नेतृत्व का कार्यभार देखना चाहते हैं जो उनके निर्वाचन क्षेत्रों में मुद्दों को हल करने में मदद करेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।