फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ddc election

पांचवें चरण के अंतिम दिन अरनास, भमाग से आठ ने भरा परचा

विज्ञापन
ddc election
रियासी। जिला विकास परिषद के चुनाव के लिए सोमवार को अरनास और भमाग ब्लॉक से आठ लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। इन दोनों ब्लॉक में पांचवें चरण के तहत 10 दिसंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन

सोमवार को अरनास और भमाग के लिए नामांकन किए जाने का अंतिम दिन था। वहीं, पौनी ए से भी एक उम्मीदवार ने परचा भरा है। सोमवार को महिला आरक्षित सीट ब्लॉक अरनास के लिए सब से ज्यादा सात नामांकन भरे गए। अरनास से कांग्रेस की तरफ से सुरभि ठाकुर, भाजपा की राज कुमारी, नेशनल कांफ्रेंस की माशिमा बानो, जेके अपनी पार्टी से सुषमा देवी और वीना कुमारी व ऊषा देवी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया।
विज्ञापन

सभी महिला प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने के लिए पहुंची। इस के साथ ही कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। ब्लॉक भमाग से पीडीपी के वरिष्ठ नेता ठाकुर बंसी लाल ने निर्दलीय के रूप में नामांकन किया है। अपनी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद मंशा ने भी नामांकन भरा। पौनी ए से भारख निवासी नासिर इकबाल वानी ने हायर सेकेंडरी स्कूल में बने आरओ कार्यालय में परचा दाखिल किया है। पौनी ए से उनके रूप में पहला नामांकन भरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed