{"_id":"5fcaa3398ebc3ecfb754e134","slug":"ddc-election-jammu-city-news-jmu224127580","type":"story","status":"publish","title_hn":"भलवाल में भारी उत्साह के बीच 69.8 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भलवाल में भारी उत्साह के बीच 69.8 फीसदी मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। डीडीसी चुनाव के तीसरे चरण में शुक्रवार को भलवाल ब्लॉक में रिकॉर्ड तोड़ 69.8 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। दोमाना में बनाए गए मतदान केंद्र में कड़ाके की ठंड के बीच मतदाता सुबह से ही मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंच गए थे। मतदान के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया। जिला विकास परिषद चुनाव में खलल की किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस बीएसएफ , सीआरपीएफ और सेना के जवानों की बड़े पैमाने पर तैनाती की गई है। सामान्य क्षेत्रों में प्रदेश पुलिस और सीआरपीएफ ने कमान संभाली है, लेकिन संवेदनशील और ग्रामीण क्षेत्रों में सेना की मदद ली जा रही है। तीसरे चरण के दौरान सुरक्षा घेरे में कहीं कोई कमी नजर नहीं आई। मतदान केंद्रों के भीतर और बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।
--------------
वोटरों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग, कई
केंद्रों पर मशीन नहीं कर रही थी काम
पोलिंग बूथों पर पहुंचे मतदाताओं की पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी और सैनिटाइजर से हाथ साफ करवा मतपेटी की ओर भेजा जा रहा था। कुछ जगहों पर थर्मल स्क्रीनिंग मशीन काम नहीं कर रही थी, जिससे स्वास्थ्य टीमों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
--------------
वोटरों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग, कई
केंद्रों पर मशीन नहीं कर रही थी काम
पोलिंग बूथों पर पहुंचे मतदाताओं की पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी और सैनिटाइजर से हाथ साफ करवा मतपेटी की ओर भेजा जा रहा था। कुछ जगहों पर थर्मल स्क्रीनिंग मशीन काम नहीं कर रही थी, जिससे स्वास्थ्य टीमों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन