{"_id":"68ec18e6e9d857ddec0184cd","slug":"dc-suspended-three-bdos-samba-news-c-272-1-raj1001-105710-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डीसी ने तीन बीडीओ को किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डीसी ने तीन बीडीओ को किया सस्पेंड
Mon, 13 Oct 2025 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
राजोरी। डीसी ने जिले के विभिन्न इलाके में चल रहे आदि कर्मयोगी अभियान में सही प्रदर्शन नहीं करने पर जिले के तीन ब्लॉक के बीडीओ को निलंबित कर दिया है। इसके आलावा एडीडीसी राजोरी को उक्त मामले की जांच कर एक हफ्ते में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
डीसी राजोरी अभिषेक शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार बीडीओ बुद्धल ओल्ड, बीडीओ कालाकोट और बीडीओ डूंगी को सस्पेंड कर दिया गया है। डीसी के अनुसार जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के सफल कार्यान्वयन में संतोषजनक प्रदर्शन नहीं करने, सेवा केंद्र को स्थापित न करने और जाली व अस्थिर गतिविधियों व फ़ोटो को सेवा प्रसारण पोर्टल पर अपलोड नहीं करने पर बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की गई है। डीसी के अनुसार सरकार द्वारा डीसी कार्यालय द्वारा बार बार कहने और उक्त काम को गंभीरता से लेने के निर्देश देने के बावजूद उक्त बीडीओ ने आदेश का पालन नहीं किया और लापरवाही बरती गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने तीनों ब्लॉकोें के बीडीओ को सस्पेंड कर एडीडीसी कार्यालय राजोरी अटैच कर दिया है।