{"_id":"5c8453f1bdec2214161d49c8","slug":"dc-pso-suspended-in-arms-loot-case-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार लूट में डीसी का पीएसओ निलंबित, किश्तवाड़ में दिनभर चला सर्च आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार लूट में डीसी का पीएसओ निलंबित, किश्तवाड़ में दिनभर चला सर्च आपरेशन
Sun, 10 Mar 2019 05:31 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, किश्तवाड़
ब्यूरो, अमर उजाला, किश्तवाड़
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 10 Mar 2019 05:31 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी के पीएसओ से एके 47 राइफल लूट मामले में पीएसओ को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही कुछ संदिग्धों के अलावा एसपीओ, उसके बेटे और एक किराएदार को पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है। आतंकियों का पता लगाने के लिए शनिवार को कई जगह सर्च ऑपरेशन चला। इसमें डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। हालांकि, देर शाम तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
डीआईजी बीएस टूटी ने किश्तवाड़ पहुंचकर अधिकारियों से मामले पर चर्चा की। जिला उपायुक्त अंग्रेज सिंह राणा (डीसी) ने बताया कि उनका अंगरक्षक (पीएसओ) दलीप कुमार निवासी सरूड़ ड््यूटी के बाद देर शाम को घर गया था। वह घर पर पहुंचा था कि दो संदिग्ध युवक आ धमके और उसके बेटे पर हथियार तान दी। इसके अलावा उसके सीने पर भी एके47 रायफल रख दी और हथियार देने की मांग की।
विज्ञापन
जब पीएसओ ने कहा कि हमने हथियार जमा कर दिया है, तो उसके बाद एक संदिग्ध ने कहा कि इसके बेटे को मार दो। इसके लिए दूसरा संदिग्ध जैसे ही आगे बढ़ा तो पीएसओ ने कहा कि रुको हथियार अलमारी में है। इसके बाद संदिग्ध बेटे से अलमारी खुलवा कर हथियार लेकर फरार हो गए। मोबाइल भी लेते गए। जिला उपायुक्त ने बताया कि उन्हें एसएसपी ने जानकारी है कि मोबाइल बरामद कर लिया गया है, लेकिन अभी हथियार और दोनों संदिग्ध युवकों के बारे में पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि इसी प्रकार के दो हथियार परिहार बंधुओं की हत्या में प्रयोग में लाए गए थे, जो एक नवंबर 2018 को शाम के समय किश्तवाड़ में की गई थी। पुलिस उस मामले के आरोपियों को भी पकड़ नहीं पाई है।