{"_id":"64f24c9c731ec237540da749","slug":"dc-meeting-administration-jammu-news-c-10-jam1008-193605-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देगा आयुष्मान भव अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देगा आयुष्मान भव अभियान
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी सचिन कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिले में आयुष्मान भव अभियान शुरू करने की तैयारियों की शुक्रवार समीक्षा की गई। जिला उपायुक्त सचिन कुमार ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि विशेष पहल जनता को स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत शृंखला प्रदान करने के लिए समर्पित है, जो 31 दिसंबर तक चलेगी। अभियान का उद्देश्य लाभार्थियों को आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड का वितरण करना है। इसके तहत कुशल और व्यापक वितरण सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी विकास खंडों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्य आकर्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान मेले होंगे, जहां मनोचिकित्सक, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेफ्रोलॉजिस्ट, बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ और अन्य विशेषज्ञ विभिन्न बीमारियों के लिए स्वास्थ्य जांच और विशेष जांच प्रदान करेंगे। बीमारियों और विकारों का शीघ्र पता लगाने और समय पर उपचार की सुविधा के लिए 0-18 वर्ष की आयु के बच्चों और नौजवानों की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की जाएगी। डीसी ने अभियान की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए खंड विकास अधिकारियों और चिकित्सा अधिकारियों के बीच समन्वय के महत्व पर जोर दिया। अभियान में क्षेत्रीय पंचायत अधिकारियों और आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका को भी रेखांकित किया गया।