फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dc issue the order

Jammu News: बाजारों और आवासीय क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री पर रोक

विज्ञापन
dc issue the order
डीसी सांबा ने जारी किया आदेश, दुकानदार लाइसेंस और बिना अनुमति के न बेचें पटाखे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला प्रशासन ने बाजारों और आवासीय इलाकों में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। डीसी राजेश शर्मा के अनुसार, संज्ञान में आया है कि जिले में कई दुकानदार बिना लाइसेंस या अनुमति के पटाखे बेच रहे हैं। इस तरह की गतिविधियां बाजारों, आवासीय इलाकों में दुर्घटना और पटाखे फोड़ने से स्थानीय लोगों के बीच भ्रम पैदा होता है। यह सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए हानिकारक हो सकता है। उन्होंने आदेश जारी कर जिले के बाजारों, आवासीय क्षेत्रों में सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री या उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध का आदेश दिया है।

ये नियम लागू
- कोई भी दुकानदार सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध लाइसेंस, अनुमति के बिना पटाखे नहीं बेचेगा।
- बड़े गोदामों का संचालन करने वाले दुकानदारों को पटाखों की बिक्री के लिए सक्षम प्राधिकारी से लाइसेंस प्राप्त करना होगा।
- पटाखों की बिक्री की अनुमति जिला मजिस्ट्रेट द्वारा दी जाएगी।
---
इन इलाकों में बेचे जाएंगे पटाखे
- सांबा में रेंज ऑफिसर आवास के सामने केहली मंडी मैदान और रानी सुचेत सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम आराजी सांबा
- विजयपुर में बीडीओ मैदान,
- रामगढ़ में तहसील कार्यालय के पास नया बस स्टैंड
- बाड़ी ब्राह्मणा में बलोल नाले के पास खुला स्थान
- घगवाल में सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल से स्टे मैदान में
- राजपुरा में राम मंदिर के पास का मैदान में
-----
आदेश नहीं माना तो होगी कार्रवाई
डीसी ने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और दो महीने की अवधि तक लागू रहेगा। उपरोक्त क्षेत्रों को छोड़कर किसी भी अन्य स्थान पर पटाखे नहीं बेचे जाएंगे। आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed