{"_id":"66380ce600d2f9c0300395f7","slug":"dc-gave-instruction-to-team-samba-news-c-289-1-sjam1009-102480-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सात दिन में गड्ढे भरने व साइनबोर्ड लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सात दिन में गड्ढे भरने व साइनबोर्ड लगाने के निर्देश
Mon, 06 May 2024 04:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 06 May 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
- डीसी सांबा ने अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले एनएच पर काम की प्रगति की समीक्षा की
सांबा। जिला उपायुक्त अभिषेक शर्मा ने रविवार को घगवाल से बाड़ी ब्राह्मणा तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त सांबा, एसएसपी ट्रैफिक पुलिस सुरेश शर्मा सहित हाईवे के अधिकारी उपस्थित थे।
उपायुक्त ने निर्माण कंपनियों को अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले राजमार्ग खंड पर निर्माण कार्यों की गति में तेजी लाने और मार्ग पर यात्रा के दौरान आम जनता को होने वाली समस्याओं का समाधान करने के लिए मौके पर ही निर्देश जारी किए गए। उन्होंने निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने और सभी गड्ढों को चिह्नित कर उन्हें सात दिन के अंदर भरने और डायवर्जन पर साइनबोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए जिला सांबा में विभिन्न स्थानों पर 26 लॉजमेंट सेंटर स्थापित किए गए हैं, इनका उपयोग ट्रांजिट कैंप के रूप में किया जा सकता है।कुछ स्थानों पर फ्लाई ओवरब्रिज के काम की भी समीक्षा की गई और निर्माण कंपनियों को योजनाबद्ध तरीके से तेजी लाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा उपायुक्त ने निर्माण कंपनियों के कार्यों की निगरानी करने और जनता के साथ-साथ निर्माण कंपनियों के मुद्दों को हल करने के लिए संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समितियों का गठन किया है।