फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Day after results, Omar met BJP president Amit Shah

जम्मू-कश्मीर में उमर थे BJP की पहली पसंद

Tue, 17 Mar 2015 12:52 PM IST
Updated Tue, 17 Mar 2015 12:52 PM IST
विज्ञापन
Day after results, Omar met BJP president Amit Shah

जम्मू कश्मीर में भाजपा-पीडीपी की गंठबंधन सरकार को 15 दिन हो चुके हैं, लेकिन दोनों ही दलों को लेकर अब समय-समय पर कई तरह की बातें सामने आ रही है। सरकार गठन के बाद से दोनों दलों में तकरार शुरु हो गई थी।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार, 'इंडियन एक्सप्रेस' की खबर के मुताबिक, सरकार बनाने के लिए पीडीपी से संपर्क साधने से पहले भाजपा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष और तत्कालीन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की थी।  
विज्ञापन


राज्य के चुनाव परिणाम आने के ठीक एक दिन बाद यानी 24 दिसंबर को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने दिल्ली में उमर अब्दुल्ला से मुलाकात कर गठबंधन की संभावना पर चर्चा की थी। 87 सदस्यों वाली विधानसभा में नेकां को 15 सीटों पर विजय मिली थी, जबकि भाजपा ने 25 पर अपना कब्जा जमाया था

विज्ञापन
विज्ञापन

उमर अब्दुल्ला को केंद्र में कैबिनेट मंत्री का ऑफर

Day after results, Omar met BJP president Amit Shah

'इंडियन एक्सप्रेस'  ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि भाजपा की ओर से उमर अब्दुल्ला को केंद्र में कैबिनेट मंत्री और राज्य की नई सरकार में उनकी पार्टी के किसी नेता को उप-मुख्यमंत्री का पद दिए जाने का ऑफर दिया गया था।

इस गुप्त मीटिंग के बारे में बताते हुए 'इंडियन एक्सप्रेस'  ने उस तस्वीर की ओर भी इशारा किया गया है, जिसे उमर अब्दुल्ला ने 24 दिसंबर को ही ट्विटर पर पोस्ट किया था। इस तस्वीर में लिखा था, 'शांत रहिए, क्योंकि मैं वापसी करूंगा।' इस गुप्त मीट‌िंग का हालांक‌ि भाजपा की ओर से खंडन कर द‌िया गया था।

अमित शाह और राम माधव से मुलाकात की थी। भाजपा और नेशनल कॉन्फ्रेंस के सूत्रों ने इस मुलाकात के बारे में पुष्टि‍ भी की है। लेक‌िन यह सामने नहीं आ पाया क‌ि इस मुलाकात में क‌िस मुद्दे पर बात हुई थी। भाजपा के एक सीन‌ियर लीडर ने कहा था क‌ि हम नेकां के साथ गठबंधन की कोश‌िश की थी लेक‌िन उमर ने बातचीत को लीक कर द‌िया इसल‌िए इस पर काम नहीं हो सका।

नेकां के एक नेता ने कहा था कि भाजपा का ऑफर दो पूर्वानुमानों पर आधारित थे। उन्होने कहा, 'वे पीडीपी की राजनीति को लेकर सहज नहीं थे। एनसी को कम सीटें आई थीं तो भाजपा को लगा कि वह अपनी मर्जी चला लेगा। लेकिन उमर को यह मंजूर नहीं था।

भाजपा के लोग दो बार लंदन गए फारुख से म‌िलने

Day after results, Omar met BJP president Amit Shah

नेकां सूत्रों ने बताया कि भाजपा ने फारूख अब्दुल्ला से मुलाकात के लिए अपने लोगों को दो बार लंदन भेजकर उमर को बाइपास करने की भी कोशिश की थी।

भाजपा का मानना था कि जम्मू कश्मीर में गठबंधन के लिए फारूख अब्दुल्ला ठीक थे, लेकिन उमर इस मामले में अपरिपक्व हैं। भाजपा के एक नेता ने कहा, 'उमर को लगा कि जब भाजपा की पीडीपी से बात नहीं बनेगी तो उसके पास कोई विकल्प नहीं होगा और वह उमर को दोबारा मुख्यमंत्री पद ऑफर करेगी।'

आपको बताते चलें कि इस बैठक के दूसरे दिन यानी 25 दिसंबर को राम माधव ने इससे जुड़ी खबरों का खंडन करने की कोशिश की।  उन्होंने तब ट्विटर पर लिखा, 'दिल्ली में एनसी नेताओं से भाजपा नेताओं की मुलाकात की खबर आधारहीन है।' इसे उमर ने भी तुरत रिट्वीट कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed